अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप और पिंकी फरार' को मिली नई रिलीज डेट, देखें फिल्म के ये नए पोस्टर्स
अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को आखिरकार नई रिलीज डेट मिल गई है. ये फिल्म अब 20 मार्च को रिलीज होने जा रही है. दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म की रिलीज को लेकर बीते काफी समय से असमंजस बना हुआ था. आज अर्जुन कपूर ने इस फिल्म के दो नए पोस्टर्स शेयर करते हुए इसके रिलीज डेट की घोषणा की है.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' (Sandeep Aur Pinky Faraar) को आखिरकार नई रिलीज डेट मिल गई है. ये फिल्म अब 20 मार्च को रिलीज होने जा रही है. दिबाकर बनर्जी (Dibakar Banerjee) की इस फिल्म की रिलीज को लेकर बीते काफी समय से असमंजस बना हुआ था. आज अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इस फिल्म के दो नए पोस्टर्स शेयर करते हुए इसके रिलीज डेट की घोषणा की है.
अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर लिखा, "पेश है मेरी पार्टनर इन क्राइम, संदीप संदीप और परिणीती चोपड़ा, दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में जो रिलीज हो रही है 20 मार्च, 2020 को!"
Introducing my partner in crime, Sandeep urf @ParineetiChopra in #DibakarBanerjee’s #SandeepAurPinkyFaraar, releasing on 20th March, 2020! @SAPFTheFilm @yrf pic.twitter.com/6az2mt8H6a
— Arjun Kapoor (@arjunk26) March 3, 2020
वहीं अर्जुन ने फिल्म से अपना एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "मिलिए मुझसे पिंकी उर्फ संदीप का फरार पार्टनर."
Meet me Pinky Dahiya urf Sandeep ka Faraar partner@ParineetiChopra #DibakarBanerjee @SAPFTheFilm @yrf #SandeepAndPinkyFaraar pic.twitter.com/JN7nVtl1iS
— Arjun Kapoor (@arjunk26) March 3, 2020
इस फिल्म में अर्जुन एक हरयाणवी पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं परिणीति एक कॉर्पोरेट जगत की महिला के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म की घोषणा 2017 में की गई थी लेकिन किसी न किसी कारण इसकी रिलीज टलती जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

