Anurag Kashyap Birthday: अनुराग कश्यप के जन्मदिन पर ट्विटर यूजर्स ने ट्रेंड किया 'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग', फिल्ममेकर ने दिया ये मजेदार जवाब
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्में अनुराग ने मुंबई में अपना बड़ा नाम हासिल किया. अनुराग सोशल मीडिया पर अपनी विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते आए हैं जिसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है.
Anurag Kashyap Birthday: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्में अनुराग ने मुंबई में अपना बड़ा नाम हासिल किया. अनुराग सोशल मीडिया पर अपनी विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते आए हैं जिसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर भी ट्रोलर्स ने उनका पीछे नहीं छोड़ा और ट्विटर पर 'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग' (#HappyBirthdayCharsiAnurag) लिखकर उन्हें ट्रेंड कराया.
अपने कटाक्षभरे अंदाज के लिए मशहूर अनुराग कश्यप भी कहां चुप बैठने वाले थे. उन्होंने ने भी अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया. अनुराग ने ट्विटर पर लिखा, "उफ इतना चरसी प्यार....काश की होश मैं भी इतना ही प्यार मिले आप सबसे. आपके 'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग' के लिए आपका धन्यवाद."
Uff itna charsi pyaar .. kaash ki hosh mein bhi itna hi pyaar mile aap sabse .. thank you for your #HappyBirthdayCharsiAnurag
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 9, 2020
सोशल मीडिया पर ऐसे कई ट्वीट्स देखने को मिले हैं जहां लोगों ने इस हैशटैग के साथ ट्वीट करके अनुराग के जन्मदिन पर भी उन्हें ट्रोल (Troll) करने की कोशिश की है. इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर:
रोजेस आर रेड...
A very very happy birthday charsi ji
😇😇🙌😼😼 pic.twitter.com/dRIWRjYgk8
— Rounak (@ron__45) September 9, 2020
ड्रग्स डे
Happy drugs day to @anuragkashyap72 .
Those who are bashing him with words like Charsi, Terrorist, Dogla, Flop director...dekho aaram se gali do.
#HappyBirthdayCharsiAnurag pic.twitter.com/JPZWJBvhZo
— Charlie Hebdo (@charlie_bhaiya) September 9, 2020
इसलिए चरसी अनुराग...
Why Charsi Anurag Kashyap? Here is the reason#HappyBirthdayCharsiAnurag pic.twitter.com/yfjVv7HEEQ
— Arun Kumar AK(Engineer) जय_श्रीराम🏰🚩🚩🚩 (@KumarArunDude) September 9, 2020
नॉटी अनुराग...
Huge respect for Naughty Anurag Sir #HappyBirthdayCharsiAnurag. pic.twitter.com/YwKTlVGDtF
— 🦋Jaya || Justice Can’t Be Denied ||🦋 (@JayaMukherjee17) September 9, 2020
पाकिस्तानी एजेंट
Ur Pakistani Agent Mr @anuragkashyap72 🐧 pic.twitter.com/pK6QZSoGXL
— BRAND बिट्टू 👑 TPN (@brand_bittu) September 9, 2020
इसी तरह से ट्विटर यूजर्स ने कई सारे ट्वीट्स करके अनुराग को ट्रोल करने की कोशिश की. अनुराग ने भी इसका जवाब प्यार और कटाक्ष के साथ दिया. वैसे ये कोई नई बात नहीं जब ट्रोल्स ने अनुराग को अपना निशाना बनाया है लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनके जन्मदिन के मौके पर भी इस नकारात्मकता का सामना करना पड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

