Ankita Lokhande-Vicky Jain Wedding: मेहंदी सेरेमनी में जमकर एन्जॉय करते दिखे विक्की और अंकिता, देखें Photos
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी करने वाले हैं. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की शुरुआत भी हो चुकी है और इंटरनेट पर इनके मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें देखने को मिली हैं जिसमें ये जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
Ankita Lokhande-Vicky Jain Wedding: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी करने वाले हैं. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की शुरुआत भी हो चुकी है और इंटरनेट पर इनके मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें देखने को मिली हैं जिसमें ये जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. गुलाबी रंग के लहंगे में तैयार अन्किताने सोशल मीडिया पर फोटोज भी साझा की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं.
अंकिता ने आधिकारिक रूप से इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "जो प्यार हमारे बीच है उसके कारण ये मेहंदी और भी सुंदर लग रही है. बेहद महत्वपूर्ण...बेहद यादगार." विक्की और अंकिता ने डिजाइनर सिद्धार्थ बंसल की पिंक और वाइट ड्रेस पहनी हुई थी. बताया जा रहा है कि सगाई में ये शांतनु और निकिल द्वारा डिजाइन कपड़े पहनेंगे.
View this post on Instagram
हाल ही में अंकिता और विक्की की हल्दी सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था. इंटरनेट पर इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसपर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2021 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

