Sushant Singh Rajput के आखिरी इंटरनेट पोस्ट के ठीक 1 साल बाद Ankita Lokhande ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने आज अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. सोचने वाली बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि को महज 11 दिन बचे हैं और इसके ठीक पहले अंकिता ने ये फैसला लिया है.
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने आज अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. सोचने वाली बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पुण्यतिथि को महज 11 दिन बचे हैं और इसके ठीक पहले अंकिता ने ये फैसला लिया है. इतना ही नहीं, आज ही के दिन पीछे साल सुशांत ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट किया था. अपने इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटो कोलाज शेयर करते हुए उनके प्रति अपने स्नेह को व्यक्त किया था.
अब अंकिता ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा था, "ये गुडबाय नहीं है, ये केवल सी यू लेटर है." अपने इस पोस्ट से अंकिता कहना चाहती थी कि वो हमेशा के लिए सोशल मीडिया से गुडबाय नहीं कह रही बल्कि वो कुछ समय के लिए इससे ब्रेक ले रही हैं. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग इसपर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
View this post on Instagram
देखें सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट:
View this post on Instagram
आपको बता दें कि आनेवाले 14 जून, 2021 को सुशांत की पहली पुण्यतिथि है. एक्टर को पिछले साल इसी दिन मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाया गया था. सुशांत की मौत की खबर ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को हैरान कर दिया. उनकी मौत को लेकर सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच में जुटी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

