Ananya Panday Hot Photos: अनन्या पांडे ने 'Liger' ट्रेलर लॉन्च पर लगाया हॉटनेस का तड़का, Sara Ali Khan ने ली चुटकी
अनन्या पांडे एक तरफ जहां अपनी आगामी फिल्म लाइगर के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वहीं दूसरी तरफ वे अपने स्टनिंग अवतार से सोशल मीडिया का पारा हाई करती रहती हैं.
Ananya Panday Hot Photos: अनन्या पांडे एक तरफ जहां अपनी आगामी फिल्म लाइगर के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वहीं दूसरी तरफ वे अपने स्टनिंग अवतार से सोशल मीडिया का पारा हाई करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटो शेयर की हैं. जिसमें उनका हॉट अवतार नजर आ रहा है. अनन्या ने ब्लैक कलर का हॉट आउटफिट पहना है. बाल खुले रखे हैं और सेक्सी पोज देते नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने यह ड्रेस लाइगर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए पहना था.
अनन्या का यह स्टनिंग अवतार देख फैंस का दिल धक-धक होना लाजमी है. यूजर्स कमेंट बॉक्स पर फायर इमोजी और रेड हार्ट की बारिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी उनकी पोस्ट पर कमेंट्स करते नजर आई हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने चुटकी लेते हुए लिखा-लेकिन आपने इसे नहीं पहना (टूटा हुआ चश्मा वाला इमोजी). इसी के साथ सुहाना खान (Suhana Khan) ने लिखा-वाओ अमेजिंग. सोफी चौधरी ने फायर इमोजी के साथ लिखा वाओ. अनन्या की पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.
View this post on Instagram
सारा अली खान के इस कमेंट को यूजर्स विजय देवरकोंडा से जोड़कर देख रहे हैं. क्योंकि हाल ही में सारा अली खान ने कॉफी विद करण सीजन 7 के दूसरे एपिसोड में कहा था कि वे विजय देवरकोंडा को पसंद करती हैं. इस शो में वे जान्हवी कपूर के साथ पहुंची थीं.
Sonu Sood लेकर आ रहे हैं ‘Kuberan’s House’, यह शो Colors TV पर जल्द होगा प्रसारित (View Poster)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

