बॉलीवुड

Alia Bhatt Bikini Photo: आलिया भट्ट ने अंडरवाटर फोटो शेयर कर किया हैरान, फैंस बोले- ये तो जलपरी है

इस फोटो में आलिया भट्ट का जलवा देखने लायक है, वो अपनी टोंड बॉडी को फ्लांट करती दिखाई दी. पानी के अन्दर तैरती आलिया भट्ट एक जलपरी जैसी दिखाई दे रही हैं.

Alia Bhatt Bikini Photo: आलिया भट्ट ने अंडरवाटर फोटो शेयर कर किया हैरान, फैंस बोले- ये तो जलपरी है
अंडरवाटर आलिया (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी एक्टिंग से तो दर्शकों को एंटरटेन करती ही रहती हैं. इसके साथ साथ वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. ऐसा ही कुछ आलिया एक बार फिर करती दिखाई दे रही हैं. दरअसल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो अंडरवाटर नजर आ रही हैं. दरअसल आलिया की ये फोटो उनके हाल ही के मालदीव वेकेशन की है. इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- ये बेहतरीन दिन में से एक था.

इस फोटो में आलिया भट्ट का जलवा देखने लायक है, वो अपनी टोंड बॉडी को फ्लांट करती दिखाई दी. पानी के अन्दर तैरती आलिया भट्ट एक जलपरी जैसी दिखाई दे रही हैं. आलिया भट्ट की इस फोटो को देखने के बाद तमाम फैंस कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. कोई उन्हें जलपरी कह रहा है तो कोई वाटर बेबी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने हाल ही अपने 28वां जन्मदिन मनाया था. इस दौरान उनके तमाम दोस्त और यार उन्हें बधाई देते दिखाई दिए थे. करण जौहर ने जहां आलिया के शानदार पार्टी रखी थी वहीं आलिया रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह के साथ भी पार्टी करती दिखाई दी थी. दरअसल रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके चलते वो फ़िलहाल होम क्वारंटाइन में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).