बॉलीवुड

आलिया भट्ट को पिता महेश भट्ट के निर्देशन में काम करने से लग रहा है डर, जानें वजह

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय को फैन्स ने खूब पसंद किया. साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है

आलिया भट्ट को पिता महेश भट्ट के निर्देशन में काम करने से लग रहा है डर, जानें वजह
आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में आलिया भट्ट के अभिनय को फैन्स ने खूब पसंद किया. साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. गली बॉय के बाद आलिया भट्ट को 'कलंक', 'ब्रह्मास्त्र' और 'सड़क- 2' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. 'सड़क- 2' (Sadak-2)  की बात करें तो आलिया के पिता महेश भट्ट इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. खबरों की माने तो आलिया को महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के निर्देशन में काम करने से डर लग रहा है.

डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए आलिया ने कहा कि, "अभी मुझे अपने पिता के डायरेक्शन में काम करने से डर लग रहा है.फिलहाल वो लगातार मेरी एक्टिंग देख रहे हैं. वो मुझसे कहते हैं कि उन्हें मुझसे भी निपटना है. उनके पास एक्स-रे विजन है. मैंने अपने आसपास एक दीवार खड़ी कर रखी है. मैं किसी को भी उसे क्रॉस नहीं करने देती हूं. मेरे पिता उस दीवार को नष्ट करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसलिए मुझे थोड़ा डर लग रहा है लेकिन फिल्म की शूटिंग में मजा भी बहुत आएगा. इसी साल हम 'सड़क-2' की शूटिंग शुरू करेंगे."

 

View this post on Instagram

 

Sadak 2 - A Mahesh Bhatt Film ❤️ @maheshfilm @poojab1972 @duttsanjay #adityaroykapoor

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

यह भी पढ़ें:- आलिया भट्ट भी होंगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का हिस्सा, टाइगर श्रॉफ संग एक गाने में मचाएंगी धमाल

फिल्म 'सड़क-2' में संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट जैसे सितारें भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है. यह फिल्म 25 मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).