जरुरी जानकारी

बीजेपी की रैली में शामिल नहीं होंगे Akshay Kumar, मुंबई में कर रहें हैं शूटिंग

वेस्ट बंगाल (West Bangal) में होने वाली बीजेपी रैली की. जिसमें अक्षय कुमार के शामिल होने की चर्चा हो रही थी. लेकिन अब अक्षय ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

बीजेपी की रैली में शामिल नहीं होंगे Akshay Kumar, मुंबई में कर रहें हैं शूटिंग
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने कामों को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं. लेकिन कई बार अफवाहों के चलते भी सुर्ख़ियों में भी आ जाते हैं. ऐसे में अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. वजह है वेस्ट बंगाल (West Bangal) में होने वाली बीजेपी रैली की. जिसमें अक्षय कुमार के शामिल होने की चर्चा हो रही थी. लेकिन अब अक्षय ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. हिंदुस्तान टाइम्स से खास बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि ये खबर पूरी तरह से अफवाह है.

अक्षय ने पोर्टल से बात करते हुए कहा कि ये खबर पूरी तरह से गलत है वो मुंबई में शूटिंग कर रहे थे. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने ऐसी अफवाह पर हैरानगी भी जताई. दरअसल पीएम मोदी आज कोलकाता में रैली में संबोधित करने वाले हैं. यह भी पढ़े: Bachchan Pandey: Akshay Kumar स्टारर 'बच्चन पांडे' में हुई Abhimanyu Singh की एंट्री, निभाएंगे नेगेटिव रोल

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म रामसेतु की शूटिंग करने जा रहे हैं. हाल ही में अक्षय ने स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन की कई तस्वीरें शेयर की. जिसमें वो जैकलीन फर्नाडिज और नुशरत भरूचा भी नजर आ रही हैं. अक्षय कुमार इसके अलावा अतरंगी रे, बेल बॉटम जैसी फिल्मों में भी नजर आयेंगे. ये फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).