बॉलीवुड

Vikram Vedha: नेगेटिव किरदार निभाने के बाद सैफ अली खान बनेगें Good Cop, रोल को लेकर कही ये बड़ी बात

सैफ ने बताया कि विक्रम वेधा में एक आदर्शवादी पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे. उस किरदार में फन लाने के लिए मुझे रास्ते तलाश करने होगे. हालांकि वो इस पॉजिटिव रोल को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

Vikram Vedha: नेगेटिव किरदार निभाने के बाद सैफ अली खान बनेगें Good Cop, रोल को लेकर कही ये बड़ी बात
सैफ अली खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का दौर एक बार फिर लौट आया है. तान्हाजी: द अनसंग वारियर और तांडव में अपने ग्रे किरदार से सभी को इम्प्रेस करने वाले सैफ अली खान एक बार फिर नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे. फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान लंकेश बनने जा रहे हैं. इस फिल्म को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है. फिल्म में सैफ प्रभास के अपोसिट नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म के मोशन कैप्चर की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन बैक टू बैक नेगेटिव किरदार निभाने वाले सैफ अली खान फिल्म विक्रम वेधा में पॉजिटिव रोल भी करते दिखाई देंगे. इस फिल्म को लेकर सैफ बेहद ही उत्साहित हैं.

मिडडे से खास बात करते हुए सैफ अली खान ने इस फिल्म को लेकर तमाम तरह की बातें कही हैं. सैफ ने बताया कि विक्रम वेधा में एक आदर्शवादी पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे. उस किरदार में फन लाने के लिए मुझे रास्ते तलाश करने होगे. हालांकि वो इस पॉजिटिव रोल को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

इसके साथ ही सैफ ने बताया कि मैं अच्छे किरदार के बजाए ग्रे किरदार निभाना ज्यादा पसंद करता हूं. आदिपुरुष में भी किरदार बेहद ही नेगेटिव होने जा रहा है. लेकिन एक समय के बाद ये डीप्रेशिंग होना शुरू हो जाता है. मुझे भी इस दोहराव को लेकर चिंता हो रही है. इसलिए मैं सरताज जैसे किरदार निभाकर इस बैलेंस करने की कोशिश करता हूं. जो दयालु हो. ये विचार आपके अन्दर अलग अलग उर्जाओं को जन्म देता है.

विक्रम वेधा की शूटिंग इस साल के मध्य में शुरू होगी. फिल्म पहले आमिर खान विलेन वेधा के किरदार में नजर आने वाले थे. लेकिन अब इस फिल्म में ऋतिक के लिए जाने की बात सामने आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).