दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक अब राजस्थान में भी हुई टैक्स फ्री

छपाक ने पहले दिन 5 करोड़ के करीब की कमाई थी. लेकिन वीकेंड के बचे हुए दिनों में फिल्म के कलेक्शन में उछाल की उम्मीद की जा रही हैं.

दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बीते शुक्रवार को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म छपाक (Chhapaak) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की सहासी कहानी को लोगों के बीच लेकर दीपिका पादुकोण की इस फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही हैं. सोशल मैसेज वाली इस फिल्म को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है. जिससे फिल्म का ये अहम ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचे. ऐसे में अब राजस्थान सरकार ने भी फिल्म छपाक को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है. प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत फिल्म को टैक्स फ्री करने ऐलान किया है.

आपको बता दे कि इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले ही इस फिल्म को रिलीज से पहले टैक्स फ्री कर दिया गया था. अब रिलीज के बाद राजस्थान सरकार ने भी दीपिका की इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है. जिससे फिल्म को दर्शक कम टिकट की दर पर देख पाएंगे.

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक को प्रमोट करने बिग बॉस 13 में भी पहुंची. इस दौरान उनके साथ लक्ष्मी अग्रवाल और विक्रांत मैसी भी मौजूद रहे हैं. शो में सभी ने जमकर मस्ती की. इसके साथ ही आज पूरी टीम स्टेज पर सलमान खान के साथ नजर आएगी.

वैसे आपको बता दे कि 1700 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म छपाक ने पहले दिन 5 करोड़ के करीब की कमाई थी. लेकिन वीकेंड के बचे हुए दिनों में फिल्म के कलेक्शन में उछाल की उम्मीद की जा रही हैं. जबकि वही छपाक के साथ रिलीज अजय देवगन की फिल्म तानाजी को पहले दिन दर्शकों का खूब प्यार मिला. अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपए की कमाई की है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर-पूर्वी भारत समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई में अज कैसा रहेगा मौसम

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड