फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा भी कोरोना पॉजिटिव, नानावटी अस्पताल में भर्ती
शजा अपने माता-पिता और बहन जोया मोरानी के साथ रहती हैं. अब शजा के परिवार के बाकी सदस्यों का भी अब कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा.
मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के बाद अब एक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सदस्य कोरोना के चपेट में आई गई हैं. दरअसल नामी फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी (Kareem Morani) की बेटी शजा मोरानी (Shaza Morani) भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक करीम मोरानी का पूरा परिवार इस समय तनाव की स्थिति में है. करीम मोरानी का घर मुंबई के जुहू (Juhu) इलाके में आता है. जानकारी के अनुसार रविवार शाम को ही शजा और उनके पूरे परिवार को पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं. जिसके बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उन्हें कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में रखा गया है.
इस बात की जानकारी उनके पिता करीम मोरानी ने इंडियन एक्सप्रेस से भी कन्फर्म की. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीम ने मैसेज पर बताया कि शजा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. शजा मुंबई लॉकडाउन से पहले ही 9 मार्च को श्रीलंका से इंडिया लौटी थी. जिसके बाद उनमे कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. यह भी पढ़े: अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों ने भी पीएम मोदी की अपील पर जलाए दिए, देखिए तस्वीरें
शजा अपने माता-पिता और बहन जोया मोरानी के साथ रहती हैं. जोया बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. जानकारी के मुताबिक अब शजा के परिवार के बाकी सदस्यों का भी अब कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा. फिलहाल मोरानी के बंगले पर बीएमसी के कर्मचारी पहुंचे हैं और सेनेटाईज का काम चल रहा है. बात अगर करीम मोरानी की करें तो वो शाहरुख खान के काफी करीब बताये जाते हैं. उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले और हैप्पी न्यू इयर जैसी फिल्मों में पैसा लगाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2020 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

