Shraddha Kapoor और भाई Siddhant Kapoor ने कजिन Priyaank Sharma की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में किया मजेदार डांस, देखें वायरल Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव में हैं जहां वो अपने परिवार के साथ अपने कजिन भाई प्रियांक शर्मा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को अटेंड करने पहुंची हैं. प्रियांक शर्मा ने पहले ही अपनी प्रेमिका शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज की थी जिसके बाद अब वो हिंदू पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों मालदीव में हैं जहां वो अपने परिवार के साथ अपने कजिन भाई प्रियांक शर्मा (Priyaank Sharma) की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को अटेंड करने पहुंची हैं. प्रियांक शर्मा ने पहले ही अपनी प्रेमिका शजा मोरानी (Shaza Morani) से कोर्ट मैरिज की थी जिसके बाद अब वो हिंदू पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसके चलते उन्होंने मालदीव में अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया जहां श्रद्धा अपने परिवार संग मिलकर धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें देखा गया कि श्रद्धा बेहद दिलचस्प अंदाज में यहां अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ बीच पर डांस कर रही हैं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ये दोनों बीच पार्टी में रंग जमाते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि इस प्री-वेडिंग पार्टी के बाद वापस लौटकर प्रियांक और शजा की शादी समारोह का आयोजन 5 मार्च को किया गया था लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए अब उन्होंने शादी को पोस्टपोन करने का फैसला किया है.
शजा के अंकल मोहम्मद मोरानी ने कहा कि वो सरकार के आदेशों का पालन करते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन करके किसी को भी जोखिम में नहीं डालना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने शादी को पोस्टपोन करने का फैसला किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

