Rohan Shrestha Birthday: रोहन श्रेष्ठा की बर्थडे पार्टी में दिखा श्रद्धा कपूर का दम, अंदाज देख हो जाएंगे हैरान
रोहन के बर्थडे पर श्रद्धा का जलवा देखते ही बन रहा था. इस मौके पर श्रद्धा ब्लैक और पैरेट ग्रीन कलर की ड्रेस के साथ हाई हील्स पहने दिखाई दी. इसके साथ ही श्रद्धा ने मास्क भी पहन रखा था.
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) के रिश्ते को लेकर एक लंबे समय से खबरों का बाजार गर्म है. दोनों के रिलेशन की चर्चा आए दिन चलती रहती हैं. ऐसे में एक बार फिर श्रद्धा कपूर रोहन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल श्रद्धा कपूर एक बार फिर स्पॉट हुई रोहन श्रेष्ठा के साथ. रोहन के बर्थडे पर श्रद्धा का जलवा देखते ही बन रहा था. इस मौके पर श्रद्धा ब्लैक और पैरेट ग्रीन कलर की ड्रेस के साथ हाई हील्स पहने दिखाई दी. इसके साथ ही श्रद्धा ने मास्क भी पहन रखा था. इस मौके पर एक्ट्रेस का दम देखने लायक था. जबकि वहीं बर्थडे बॉय रोहन श्रेष्ठा भी बन ठनकर पार्टी में पहुंचे.
अपनी जन्मदिन की पार्टी में रोहन ने कैसुअल्स लुक को चूज किया. ब्लैक टीशर्ट के उपर चेक्ड शर्ट पहने दिखाई दिए. रोहन की इस बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह भी पहुंचे. उन्होंने फंकी रेड ग्रीन जैकेट पहनी. इसके साथ ही एक्टर ने ब्लैक हैट भी पहन रखी थी.
View this post on Instagram
पार्टी खत्म होने के बाद श्रद्धा कपूर और रोहन एक साथ एक गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए. इससे पहले श्रद्धा कपूर और रोहन को मालदीव में साथ स्पॉट किया गया. दोनों . प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी (Shaza Morani) की शादी अटेंड करने के लिए वहां पहुंचे थे. इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में श्रद्धा अपने परिवार संग मिलकर धमाल मचाती हुई नजर आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

