Shashikala Passes Away: वेटरन एक्ट्रेस शशिकला का हुआ निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
शशिकला का जन्म सोलापुर महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने काफी छोटे उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने डाकू, तीन बत्ती चार रास्ता, सुजाता, आरती, बादशाह, कभी ख़ुशी कभी गम, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
बीते दौर की मशहूर एक्ट्रेस शशिकला अब इस दुनिया में नहीं रही. इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक 88 वर्षीय एक्ट्रेस का निधन रविवार को उनके घर पर हुआ. हालांकि उनके निधन के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उनका असली नाम शशिकला ओम प्रकाश सहगल है. लेकिन दुनिया उन्हें शशिकला के नाम से जानती थी.
तो वहीं राइटर किरण कोटरियल ने भी अपने फेसबुक पर शशिकला के निधन की जानकारी है और उन्हें ट्रिब्यूट दिया है.
शशिकला का जन्म सोलापुर महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने काफी छोटे उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने डाकू, तीन बत्ती चार रास्ता, सुजाता, आरती, बादशाह, कभी ख़ुशी कभी गम, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. जबकि वहीं शशिकला छोटे परदे पर भी अपना दम दिखा चुकी हैं. उन्होंने सोन परी और जीना इसी का नाम है जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं.
संबंधित खबरें
Shatak Movie Review: ‘शतक’ विचार और विरासत के सौ साल की विश्वसनीय सिनेमाई दास्तां
Rajpal Yadav Dance Video: जेल से बाहर आते ही भतीजी की शादी के मेहंदी फंक्शन में जमकर नाचे राजपाल यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आगरा से गिरफ्तार आरोपी की 25 फरवरी तक कस्टडी, दीपक ने चलाई थी गोली
Rajpal Yadav Gets Bail: एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
\