मनोरंजन

Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और शिखा शर्मा के रोमांस से भरा ये भोजपुरी गाना उड़ा देगा सबके होश, वीडियो कर देगा हैरान

पवन सिंह फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस तो करते ही हैं इसके साथ ही वो अपने गानों से भी सभी का दिल जीत लेते हैं.

Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और शिखा शर्मा के रोमांस से भरा ये भोजपुरी गाना उड़ा देगा सबके होश, वीडियो कर देगा हैरान
पवन सिंह का हॉट गाना (Image Credit: Instagram)

Bhojpuri Hot Song: भोजपुरी गानों में बोल्डनेस का तड़का लगा मेकर्स इसे आसानी से हिट करा जाते हैं. ऐसे में अगर गाने के बोल और म्यूजिक झन्नाटेदार हो तो इसे हिट होने से कोई नही रोक सकता है. ऐसे गाने आसानी से सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ऐसे में अब पवन सिंह और शिखा शर्मा का गाना सब धन खा जाना हो (Sab Dhan Khai Jaana Ho). यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म धड़कन (Dhadkan) के इस गाने में पवन के साथ इंदु सोनाली (Indu Sonali) ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. इस गाने के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने.

गाने का वीडियो बेहद ही रोमांटिक है. पवन सिंह संग शिखा शर्मा का केमिस्ट्री मानों पानी में भी आग लगा देने वाली है. रेड कलर की शर्ट पहने पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज एक तरफ जहां दर्शकों का दिल जितने वाला है वहीं शिखा शर्मा का हॉट डांस पारा बढ़ा देने वाला है. आप भी देखिए ये बोल्ड गाना. यह भी पढ़े: Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का गाना राते दिया बुताके हुआ वायरल, 39 करोड़ से अधिक बार देखा गया

पवन सिंह फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस तो करते ही हैं इसके साथ ही वो अपने गानों से भी सभी का दिल जीत लेते हैं. यही कारण है कि उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्ट्रेस में होती है. पवन की फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर लाइन लग जाती है. ऐसा ही कुछ इस गाने के साथ भी देखने को मिल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).