मनोरंजन

Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का गाना राते दिया बुताके हुआ वायरल, 39 करोड़ से अधिक बार देखा गया

इस गाने में पवन सिंह और आम्रपाली के जोड़ी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. दुल्हन की तरह सजी आम्रपाली की हॉट अदाएं फैंस के दिल पर बिजलियां गिरा रही हैं वहीं पवन सिंह का चुलबुला अंदाज सभी का दिल जीत रहा है.

Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का गाना राते दिया बुताके हुआ वायरल, 39 करोड़ से अधिक बार देखा गया
राते दिया बुताके (Image Credit: YouTube)

Bhojpuri Hot Song: भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का डंका बजता है. जब भी ये साथ आते हैं तो हंगामा मचा देते हैं. तो वहीं फैंस को भी इनकी ये जोड़ी बेहद पसंद आती हैं. पवन सिंह और आम्रपाली दुबे ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. ये जब भी साथ होते हैं कमाल कर जाते हैं. यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर इनकी फ़िल्में रिकॉर्ड कमाई कर जाती हैं. पवन सिंह और आम्रपाली की फिल्म सत्या भी उन हिट फिल्मों में से एक है. जिसका गाना राते दिया बुताके ने यूट्यूब पर धमाका मचा रखा है.

इस गाने में पवन सिंह और आम्रपाली के जोड़ी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. दुल्हन की तरह सजी आम्रपाली की हॉट अदाएं फैंस के दिल पर बिजलियां गिरा रही हैं वहीं पवन सिंह का चुलबुला अंदाज सभी का दिल जीत रहा है. यही कारण है कि इस गाने को अब तक 39 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. आप भी देखिए दोनों का धमाकेदार गाना.

फिल्म के इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है. जबकि लिरिक्स सुमित सिंह का है. गाने का धमाकेदार म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).