आदित्य चोपड़ा को OTT पर फिल्में रिलीज करने के लिए मिला 400 करोड़ का ऑफर, प्रोड्यूसर ने लिया ये फैसला
आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने में भरोसा रखते हैं. उनकी चार फिल्में लाइन में हैं जिसमें बंटी बबली 2, शमशेरा, पृथ्वीराज और जयेशभाई जोरदार शामिल है. पिछले 18 महीने से वो इन फिल्मों को रिलीज करने का इंतजार कर रहें हैं.