देश

Maharashtra Horror: डोंबिवली में नाबालिग लड़की से 29 लोगों ने किया गैंगरेप, 24 गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली (Dombivli) में एक 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है. डोंबिवली इलाके में 29 लोगों ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया.

Maharashtra Horror: डोंबिवली में नाबालिग लड़की से 29 लोगों ने किया गैंगरेप, 24 गिरफ्तार
Stop Rape (File Image)

डोंबिवली: महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे जिले के डोंबिवली (Dombivli) में एक 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है. डोंबिवली इलाके में 29 लोगों ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. नाबालिग बच्ची का कलवा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.  Maharashtra: ससुर ने किया बहु का यौन शोषण, मुर्गे का खून पीने के लिए किया मजबूर.

ठाणे पुलिस ने बताया कि 29 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376 (N), 376 (3), 376 (D) (A) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने बुधवार रात पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया.

नाबालिग बच्ची का कलवा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं. पुलिस ने बताया, आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस ने बताया कि 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि हिरासत में लिए गए दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं. बाकी तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. मुख्य आरोपी पीड़िता का दोस्त बताया जा रहा है जिसने पहली बार जनवरी में बच्ची से रेप किया था और उसका वीडियो भी बनाया था.

इसके बाद, अन्य आरोपियों ने उसी वीडियो का उपयोग करके लड़की को ब्लैकमेल किया और डोंबिवली, बदलापुर, रबाले और मुरबाड सहित विभिन्न स्थानों पर कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).