देश

Mumbai: BJP ऑफिस में महिला कार्यकर्ता के साथ पार्टी नेता ने की छेड़छाड़- केस दर्ज

मुंबई की एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ की यह घटना पार्टी के एक नेता के दफ्तर में 15 अगस्त को हुई थी.

Mumbai: BJP ऑफिस में महिला कार्यकर्ता के साथ पार्टी नेता ने की छेड़छाड़- केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. ताजा मामला मुंबई (Mumbai) का है. यहां एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ की यह घटना पार्टी के एक नेता के दफ्तर में 15 अगस्त को हुई थी. मुंबई पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. Maharashtra: ससुर ने किया बहु का यौन शोषण, मुर्गे का खून पीने के लिए किया मजबूर.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, 15 अगस्त को मुंबई के बोरीवली में एक बीजेपी नेता के कार्यालय के अंदर एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता द्वारा कथित तौर पर एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न किया गया.. महिला की शिकायत के आधार पर बोरीवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

BJP महिला कार्यकर्ता ने लगाया आरोप 

इस मामले में पार्टी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी तक आरोपी कार्यकर्ता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. खबर में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).