Weather Update: ठंड का बढ़ेगा सितम, इस सप्ताह उत्तर पश्चिमी भारत में शीतलहर से लुढ़केगा पारा
IMD ने बताया, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे दिल्ली में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है और पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है.