देश

Noida Shocker: पत्नी ने खाना परोसने से किया इनकार तो पति ने गला दबाकर कर दी हत्या; आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना हुई. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्यों कि उसने खाना परोसने से मना करने पर दिया था. आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. घटना सोमवार को सेंट्रल नोएडा के सेक्टर 141 में हुई. कुमार ने अपनी पत्नी 33 वर्षीय शारदा देवी का शॉल से गला घोंट दिया.

Noida Shocker: पत्नी ने खाना परोसने से किया इनकार तो पति ने गला दबाकर कर दी हत्या; आरोपी फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना हुई. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्यों कि उसने खाना परोसने से मना करने पर दिया था. आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. घटना सोमवार को सेंट्रल नोएडा के सेक्टर 141 में हुई. कुमार ने अपनी पत्नी 33 वर्षीय शारदा देवी का शॉल से गला घोंट दिया. यूपी के गांव में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शराब का आदी था और अपनी पत्नी से अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था. सोमवार की शाम आरोपी घर आया और पत्नी को खाना परोसने को कहा. हालांकि, पीड़िता किसी और काम में व्यस्त थी और उसे खाना नहीं परोस पाई. इससे सोनू भड़क गया.

गुस्से में आकर आरोपी ने पीड़िता के गले में पहनी हुई शॉल के दोनों सिरों को खींच लिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).