देश

यूपी के गांव में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत

महराजगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गयी. मंगलवार की देर रात शराब पीने के बाद करीब 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

यूपी के गांव में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

राय बरेली, 26 जनवरी : महराजगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गयी. मंगलवार की देर रात शराब पीने के बाद करीब 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

जिला मजिस्ट्रेट वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मृतकों में चार की पहचान बंसीलाल (60), सुखरानी (65), सरोज यादव (40) और राम सुमेर 45 के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: मेरठ में पति-पत्नी की हत्या के आरोप मे 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में एक शादी का फंक्शन था जिसके बाद कुछ मेहमानों ने एक स्थानीय आउटलेट से खरीदी गई शराब का सेवन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).