Ramayana: रणबीर कपूर निभाएंगे रामायण में डबल रोल, भगवान राम और परशुराम के किरदार में आएंगे नजर
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर एक बार फिर सिनेमा प्रेमियों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. खबरों के अनुसार, वह नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण' में भगवान राम और परशुराम, दोनों की भूमिका निभाएंगे.