देश

Video: देवास जिले में तार पर चलकर जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे है ग्रामीण, मध्यप्रदेश के विकास के दावों की वीडियो ने खोली पोल

मध्यप्रदेश में कई दशकों से बीजेपी की सरकार है, बावजूद इसके ग्रामीणों को आज भी मुलभुत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर देवास जिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें नदी के ऊपर एक तार बांधा गया है, महिलाएं और लोग इसी को पकड़कर आना जाना कर रहे है.

Video: देवास जिले में तार पर चलकर जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे है ग्रामीण, मध्यप्रदेश के विकास के दावों की वीडियो ने खोली पोल
Credit-(Twitter-X )

देवास,मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में कई दशकों से बीजेपी की सरकार है, बावजूद इसके ग्रामीणों को आज भी मुलभुत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर देवास जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें नदी के ऊपर एक तार बांधा गया है, महिलाएं और लोग इसी  को पकड़कर आना जाना कर रहे है. गांव के लोग जान पर खेलकर नदी को रोजाना पार करते है.

ये परिसर सोनकच्छ विधानसभा  का है और ये ग्राम पटाड़िया ताज का है, सिंगल तार से चलकर और ऊपर के तार को पकड़कर गांव के लोग नदी पार करते है. गांव के लोगों का कहना है की शासन प्रशासन और नेताओं और विधायक को कई बार समस्या के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया है. ये भी पढ़े:Video: शर्मनाक! मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में महिला की सड़क के किनारे साड़ी का पर्दा लगाकर करवाई डिलीवरी, नर्स दूर से देखती रही तमाशा

तार के सहारे नदी पार करते ग्रामीण 

किसानों का कहना है की इसके बारे में मीडिया में बताने पर प्रशासन की ओर से तारों को निकाल लिया जाता है. जिसके कारण उन्हें अपने खेतों में जाने के लिए और ज्यादा परेशानी होती है.ग्रामीणों ने मांग की है की जल्द से जल्द ब्रिज का निर्माण किया जाएं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).