Video: शर्मनाक! मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में महिला की सड़क के किनारे साड़ी का पर्दा लगाकर करवाई डिलीवरी, नर्स दूर से देखती रही तमाशा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां पर नर्मदा नदी के घाट के किनारे पर खुले में एक महिला की डिलीवरी करवाई गई. इस दौरान एक महिला नर्स भी मौजूद होती है, लेकिन वो केवल तमाशा देखती हुई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
Video: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां पर नर्मदा नदी के घाट के किनारे पर खुले में एक महिला की डिलीवरी करवाई गई. इस दौरान एक महिला नर्स भी मौजूद होती है, लेकिन वो केवल तमाशा देखते हुए खड़े रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
ये घटना खंडवा जिले के इंदौर -इच्छापुर रोड के मोरटक्का की बताई जा रही है. साड़ी को पर्दा बनाकर महिला की डिलीवरी कराने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने पूछताछ की बात कही है. ये भी पढ़े:VIDEO: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! मोबाइल लाइट की रोशनी में कराई गई 2 महिलाओं की डिलीवरी, देखें वीडियो
सड़क के किनारे महिला की डिलीवरी
मध्य प्रदेश के खंडवा में नर्मदा नदी के किनारे एक महिला की डिलीवरी...
- महिला नदी क किनारे बेचती थी सामान
- विडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल#MadhyaPradesh #MP #Khandwa #viralvideo #Nedricknews @BJP4MP pic.twitter.com/PWxyho8YDD
— Nedrick News (@nedricknews) October 6, 2024
जानकारी के मुताबिक़ मोरटक्का में नर्मदा नदी किनारे के खेड़ीघाट में ये घटना हुई है. यहां पर महिला अपने पति के साथ पूजा की सामग्री बेचने का काम करती है. बताया जा रहा है की जब महिला का पति बाहर गया हुआ था, तभी महिला को तेज दर्द शुरू हुआ. इसके बाद महिला को एक जगह लेटाया गया और पास के स्वास्थ केंद्र को जानकारी दी गई.
जहां से एक नर्स आई. लेकिन ये नर्स महिला की डिलीवरी कराने की बजाए धुप से बचने के लिए एक जगह जाकर बैठ गई. दूसरी महिलाओं ने साड़ी का पर्दा बनाकर महिला की डिलीवरी करवाई. इसका वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये भी बताया जा रहा है की नर्स ने महिला की मदद करना तो दूर की बात है, उसे हाथ भी नहीं लगाया.
इस घटना के बाद मुंदी के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का कहना है की जब नर्स पहुंची तो महिला की डिलीवरी हो चुकी थी और उसने ही बच्चे की नाल को अलग किया. वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा की इस मामले में पूछताछ की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

