सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने ICSI CSEET परिणाम आज घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.
न्यूजीलैंड के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. गौरव शर्मा ने बुधवार को विदेशी भूमि पर संस्कृत भाषा में शपथ लेकर भारतीय मूल के पहले सांसद बनकर इतिहास रचा है. हिमाचल प्रदेश के रहने वाले 33 वर्षीय डॉ. शर्मा को हाल ही में न्यूजीलैंड में लेबर पार्टी से सांसद के रूप में चुना गया है.
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि एक वयस्क महिला "जहां चाहे वहां अपनी इच्छा से रह सकती है."उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक महिला के भाई द्वारा दायर याचिका में लिखा है कि उसकी बहन का अपहरण किया गया है.
इश्क में इश्क में मरजावां 2 के एक्टर मनस्वी वशिष्ठ के साथ मलाड के एक सलोन जाने के दौरान एक घटना घटी. एक्टर ने बताया कि जब वे मालाड के एसवी रोड पर ट्रैफिक सिंग्नल पर थे तभी एक शख्स ने मुझे इशारा किया कि मेरी कार में कुछ गड़बड़ है और मुझे तुरंत उतर जाना चाहिए.
26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस (Samvidhan Diwas) (Constitution Day) मनाया जाता है. इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस (National Law Day) के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन को भारत में संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है.
भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है. भारत का संविधान दुनिया में किसी भी संप्रभु देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है. इसका उद्देश्य संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता पैदा करना है.
तुलसी विवाह को सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, जो पूरे भारत में मनाया जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार अक्टूबर या नवंबर के महीने में पड़ता है. तुलसी विवाह इस साल 26 नवंबर को मनाया जाएगा. यह तारीख हिन्दू कैलेंडर के अनुसार बदलती रहती है क्योंकि हिंदुओं का कैलेंडर अंग्रेजी के समान नहीं है.
संसद द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों के संरक्षण) पर एक विधेयक पारित करने के एक साल बाद, केंद्र ने हर राज्य में ट्रांसजेंडरों को पहचान पत्र और विशेष घर उपलब्ध कराने के लिए एक सरलीकृत प्रमाणन प्रक्रिया शुरू की है.
हर साल पूरे भारत में 26 नवंबर को नेशनल दूध दिवस मनाया (National Milk Day) जाता है. सभी के जीवन में दूध के महत्व को बताने के लिए सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश भारत इस दिन को मनाता है. आपको बता दें कि राष्ट्रीय दूध दिवस और विश्व दूध दिवस दो अलग-अलग कार्यक्रम हैं, और अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग महत्व के साथ मनाए जाते हैं.
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण शैक्षणिक वर्ष 2020 के लिए NEET फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्टआज रात 8 बजे के बाद घोषित करने के लिए तैयार है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फॉर लॉ (MHT CET) लॉ रिजल्ट आज 25 नवंबर 2020 को जारी होने की संभावना है. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने एलएलबी परिणाम की जांच कर सकते हैं
पूरे देश में देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है. इसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं. आज के दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं. उनके जागने पर चारों ओर ख़ुशी का माहौल होता है. हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु के जागने की खुशी को अलग-अलग तरीके से मनाते हैं.
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है. इस वर्ष देवउठनी एकादशी 25 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन भक्त आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं. शास्त्रों के अनुसार देव उठनी के दिन भगवान विष्णु नींद से जागते हैं और देवउठनी एकादशी से पूर्णिमा तक आंवले के पेड़ पर रहते हैं.
गुरुवायुर एकादशी केरल के गुरुवायुर में प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में मनाया जाता है. यह त्योहार पारंपरिक मलयालम कैलेंडर के अनुसार वृश्चिकम महीने में मनाया जाता है. इस साल गुरुवायुर एकादशी (Guruvayur Ekadasi) 25 नवंबर को मनायी जाएगी.
तुलसी भारत में एक पवित्र पौधा है, जिसकी पूजा अर्चना की जाती है. अधिकांश घरों में विशेष रूप से ग्रामीण ग्रामीण जगहों पर आंगन में यह पवित्र पौधा होता है. और लगभग हर दिन तुलसी की पूजा की जाती है और शाम को उनके सामने दीया जलाया जाता है.
26 नवंबर 2020 को दस केंद्रीय ट्रेड यूनियन सरकारी सेक्टर की इकाइयों के प्राइवेटाइजेशन और नए लेबर और कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशव्यापी हड़ताल करेंगे. उन्होंने 26 नवंबर और 27 नवंबर को दो दिवसीय किसान आंदोलन करने का भी फैसला किया है.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में 24 नवंबर और 25 नवंबर को होनेवाले सीए एक्जाम को स्थगित कर दिया है. निवार चक्रवात और इन शहरों में सामान्य जीवन के परिणामस्वरूप व्यवधान के कारण भारी बारिश को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है.
भारत सरकार ने मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत 43 चीनी मोबाइल ऐप को भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा एक्सेस करने से रोक दिया है.
मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक सरकारी स्कूल टीचर ने सोमवार को एक 4 साल की बच्ची के होठों को माचिस की तीली से जलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया. फिलहाल टीचर ने इस आरोप से इनकार किया है.
लुधियाना के मयूर विहार इलाके में एक बुजुर्ग ने अपने परिवार के चार सदस्यों की कथित रूप से हत्या कर दी और घटना स्थल से भाग गया. राकेश अग्रवाल, सीपी कहते हैं, "अभियुक्त ने कार्रवाई के पीछे के कारण का खुलासा करते हुए एक नोट छोड़ा है.