Live Cricket Streaming of MI vs RCB 1st IPL Match 2021: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर मुकाबले को ऐसे देखें लाइव
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. उद्घाटन मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम सात बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे से किया जाएगा.