IPL 2021: क्रिस लिन अपने 11वें आईपीएल अर्धशतक से चूके, मुंबई ने बैंगलौर को दिया 160 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं.
IPL 2021: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं. टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन (Chris Lynn) ने 49 रन की सर्वाधिक पारी खेली, हालांकि वह अपने 11वें अर्धशतक से महज एक रन से चूक गए. लिन ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 35 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए.
मुंबई इंडियंस के लिए क्रिस लिन के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 19, सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंद में चौके और एक छक्का की मदद से 31, विकेटकीपर खिलाड़ी ईशान किशन ने 19 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 28, हार्दिक पांड्या ने 10 गेंद में दो चौके की मदद से 13, कीरोन पोलार्ड ने नौ गेंद में एक चौका की मदद से सात, क्रुनाल पांड्या ने सात गेंद में एक चौका की मदद से सात, मार्को जानसेन ने दो गेंद में शून्य, राहुल चाहर शून्य, और जसप्रीत बुमराह दो गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे.
यह भी पढ़ें- IPL 2021: जोश हेजलवुड की जगह इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को मिला CSK की टीम में मौका
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 27 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. पटेल ने हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, क्रुनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और मार्को जानसेन को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा टीम के लिए काइल जैमीसन और वाशिंगटन सुंदर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

