Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
लोकसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे और नारेबाजी के बीच ‘आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक 2021’ ध्वनिमत से पारित हो गया. इस विधेयक में रक्षा सेवाओं में संलग्न इकाइयों में असैन्य कर्मियों की छंटनी पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान किए गए हैं. रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने विधेयक को सदन पटल पर चर्चा और पारित करने के लिए पेश करते हुए कहा कि इसमें किसी तरह के श्रमिक अधिकारों और सुविधाओं का हनन नहीं किया गया है.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिवसीय सद्भावना यात्रा पर गए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया ने सोमवार को यूएई वायु सेना और एयर डिफेंस के कमांडर मेजर जनरल इब्राहिम नासिर एम. अल अलावी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने यूएई के महत्वपूर्ण वायु रक्षा प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया.
देश की अपनी डिजिटल करेंसी के रूप में पहला कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-रूपी व्यवस्था लॉन्च की है. ई-रूपी, एक इलेक्ट्रॉनिक वाउचर आधारित डिजिटल पेमेंट सिस्टम है. ये नगदी के लेनदेन का एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस डिजिटल पेमेंट्स माध्यम है. ई-रूपी, मोबाइल फोन पर एक एसएमएस स्ट्रिंग या क्यूआर कोड के रूप में प्राप्त होगा.
सरकार ने बिजली उत्पादन और अधिक परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को चालू करने के लिए योजना बनाई है. बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, वर्तमान में 22 रिएक्टर संचालित हैं, जिनकी कुल क्षमता 6,780 मेगावाट है.
कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है और आज के उन्नत किसान उन संभावनाओं को अपना रहे हैं. परंपरागत खेती के साथ ही किसानों ने उन्नत खेती को भी अपनाया है. बागवानी फसलों में पपीते की खेती भी पिछले कुछ साल से किसानों के आय बढ़ाना का अच्छा साधन बनी है.
यूपी को सजाने और संवारने का काम जारी है, इसी क्रम में पूर्वांचल में भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. भोले बाबा की नगरी काशी की संकरी गलियों और गंगा घाटो तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान बनाने के लिए जहां काशी कॉरिडोर का काम जोरो पर हैं, वहीं अब मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर का एक अगस्त को शिलान्यास होगा.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिकी और भारतीय समाज लोकतंत्र और स्वतंत्रता से जुड़े मूल्यों के साथ मजबूती से खड़ा है.
देश में कोरोना वैक्सीन लगा चुके लोगों को जल्द ही सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. दरअसल, देश में कोरोना रोधी टीके के ट्रायल में भाग लेने वाले लोगों को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर से वैक्सीन के तीनों चरण के ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का ब्योरा मांगा है.
अफगानिस्तान में तालिबानियों का साथ देने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ कर रहे हैं. इसकी पुष्टि संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में हुई है. रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में छह हजार से अधिक पाक तालिबान आतंकी मौजूद हैं.
जीआरबी, ब्रह्मांड में सबसे शक्तिशाली घटनाओं में से एक होती हैं, जिनका पता अरबों प्रकाश-वर्षों में लगाया जाता है. खगोलविद, दो सेकंड से अधिक या कम समय तक चलने के आधार पर लंबे या छोटे विस्फोट के रूप में वर्गीकृत करते हैं. वे बड़े सितारों के खत्म होने पर लंबे समय तक विस्फोट का निरीक्षण करते हैं. छोटे विस्फोटों की पहचान अलग से की जाती है.
कोरोना काल के बाद आर्थिक और सामाजिक स्तर पर डिजिटल क्रांति की जरूरत ज्यादा महसूस की जा रही है. ऐसे में सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत में ब्राडबैंड का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना है, जिससे इंटरनेट की दिक्कतों से निजात पाया जा सके. इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाकों के डिजिटल विभाजन को कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है.
रक्षा क्षेत्र और अंतरिक्ष की दुनिया में आत्मनिर्भरता के जिस पथ पर भारत अग्रसर है, उसकी नींव काफी पहले रखी जा चुकी थी. कहीं न कहीं इसका श्रेय भारत रत्न और ‘मिसाइल मैन’ के रूप में पहचाने जाने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को जाता है, जिन्होंने भारत के परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने में अहम भूमिका निभाई.
सामरिक द्विपक्षीय ‘इंद्र-2021’ अभ्यास की श्रृंखला 2003 में शुरू हुई थी और पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 2017 में आयोजित किया गया था. भारत और रूस के बीच पिछला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 10-19 दिसम्बर 2019 को भारत में हुआ था. यह उत्तर प्रदेश के बबीना (झांसी के पास) में, पुणे और गोवा में एक साथ आयोजित किया गया था.
3 मई 1999 को पाकिस्तान ने इस युद्ध की शुरुआत की, जब उसने लगभग 5,000 सैनिकों के साथ कारगिल के चट्टानी पहाड़ी क्षेत्र में उच्च ऊंचाई पर घुसपैठ की और उस पर कब्जा कर लिया. पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के उद्देश्य से भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ शुरू किया. आपको बता दें कि उस समय घुसपैठिए ऊंचाई पर थे जबकि भारतीय जवान काफी नीचे थी, इसलिए दुश्मन पर हमला करना बेहद कठिन था.
शिव की नगरी काशी यानि बनारस हमेशा से पर्यटकों को लुभाती रही है. बनारस में घूमते समय आप इस शहर की गलियों में संस्कृति और परंपरा को करीब से महसूस कर पाएंगे. दरअसल मथुरा-वृदावन और हरिद्वार की तरह यहां भी आपको हर घर में प्रचीन मंदिरों के दर्शन होंगे.
आधुनिक ओलंपिक की बात करें तो टोक्यो ओलंपिक 2020 शुरू हो चुके हैं. कोविड-19 महामारी के बावजूद भी नौ मुक्केबाज इस बार टोक्यो का टिकट कटाने में सफल रहे हैं और ऐसा पहली बार है जब इतना बड़ा मुक्केबाजी दल ओलंपिक के लिए गया है.
समारोह का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा. आकाशवाणी, दूरदर्शन और डीडी स्पोर्टस चैनल आपके लिए टोक्यो ओलंपिक के आयोजनों का लाइव प्रसारण कर रहा है. इसके अलावा ओलम्पिक से जुडी ताजा जानकारियों और अपडेट्स के लिए आप प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज पर भी जाकर खबरें पढ़ सकते हैं.
देश में आजादी के लिए चिंगारी जलनी शुरू हो चुकी थी, उन्हीं दिनों एक महान स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ, जिन्होंने आगे चल कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दीं. हम बात कर रहे हैं, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की, जिनका प्रारंभिक नाम केशव गंगाधर था, लेकिन लोकमान्य तिलक के नाम से ज्यादा जाने गये.
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का सफर 24 जुलाई को शुरू होगा. मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें मेजबान जापान की टीम भी शामिल है.