Google Play Store: अन्य एंड्रॉइड डिवाइस से ऐप्स हटाने की सुविधा देगा गूगल प्ले स्टोर का नया विकल्प
गूगल अपने प्ले स्टोर में एक नया विकल्प जोड़ रहा है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने अन्य एंड्रॉइड डिवाइस से ऐप्स को अनइंस्टॉल करने की सुविधा देगा. 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल सिस्टम अपडेट चेंजलॉग के अनुसार, प्ले स्टोर अब अन्य कनेक्टेड" एंड्रॉइड डिवाइसों से ऐप्स हटाने के लिए एक नया विकल्प पेश कर रहा है.