Parliament Security Breach: लोक सभा में हंगामा जारी, पीएम मोदी के मॉर्फ फोटो लाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग
लोक सभा की सुरक्षा में हुई चूक और सांसदों के निलंबन के मसले पर विपक्षी सांसदों का हंगामा मंगलवार को भी लोक सभा में जारी रहा. मंगलवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में आकर नारेबाजी करने लगे.
नई दिल्ली, 19 नवंबर : लोक सभा की सुरक्षा में हुई चूक और सांसदों के निलंबन के मसले पर विपक्षी सांसदों का हंगामा मंगलवार को भी लोक सभा में जारी रहा. मंगलवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि वह किसी सदस्य (सांसद) के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहते, लेकिन सदन नियमों और परंपराओं से चलता है, पूरा देश हमें देख रहा है.
स्पीकर बिरला लगातार सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते रहे, लेकिन हंगामा और नारेबाजी जारी रहने पर उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉर्फ फोटो वाले प्लेकार्ड लाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए स्पीकर से ऐसे सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. यह भी पढ़ें : Delhi Fire Breaks: झुग्गियों में आग लगने से एक की मौत, दहशत में लोग
आपको बता दें कि संसद में लगातार जारी हंगामे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को राज्य सभा के 45 और लोक सभा के 33 सांसदों सहित कुल 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था. इससे पहले पिछले सप्ताह लोक सभा के 13 और राज्य सभा के एक सांसद को भी निलंबित किया गया था. इस तरह से निलंबित सांसदों का आंकड़ा 92 तक पहुंच गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

