Threat to Bomb 7 Airport: दिल्ली और जयपुर समेत 7 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली और जयपुर सहित आधा दर्जन से अधिक हवाईअड्डे और विमानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं. सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:23 बजे एक ईमेल आया जिसमें दावा किया गया कि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद हवाईअड्डों पर बमबारी की जाएगी.