देश

MP Road Accident: गुना में डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 यात्री जिंदा जले

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक यात्री बस को डंपर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई. इससे बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए और 15 से ज्यादा यात्री झुलस गए. राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

MP Road Accident: गुना में डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 यात्री जिंदा जले
Fire Photo Credits: FIle Image

गुना 28 दिसंबर : मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक यात्री बस को डंपर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई. इससे बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए और 15 से ज्यादा यात्री झुलस गए. राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

बुधवार की रात गुना से आरोन जा रही बस को सामने से आ रहे डंपर ने घूम घाटी पर टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई. बस आग की लपटों से घिर गई और धू-धूकर जलने लगी. यात्री बचाव के लिए मदद की गुहार लगाने लगे, तो कुछ यात्रियों ने खिड़की से बाहर निकाल कर जान बचाने की कोशिश की. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: पोता की चाहत में निर्दयी दादी ने दूधमुंहे पोती की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर की घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी और कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं आ सका. यात्री अपनी जान बचाने का प्रयास करते रहे. हादसे में 13 यात्री जिंदा जल गए, वहीं 15 बुरी तरह झुलस गए. घायलों को अस्पताल भेजा गया. प्रशासनिक अमले ने राहत और बचाव कार्य चलाया, लेक‍िन तब तक कई लोग अपनी जान त्याग चुके थे. बस में 30 से ज्यादा यात्रियों के सवार होने की बात सामने आ रही है.

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खडी़ है.

यादव ने आगे कहा, मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).