Bihar Shocker: बिहार में छात्र की पीट-पीट कर हत्या, 2 लोग हिरासत में
बिहार के जमुई जिला मुख्यलाय के महिसौरी इलाके में 16 साल के इंटरमीडिएट के छात्र रूपेश कुमार की लाठी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है.
जमुई, 28 दिसंबर : बिहार के जमुई जिला मुख्यलाय के महिसौरी इलाके में 16 साल के इंटरमीडिएट के छात्र रूपेश कुमार की लाठी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है. स्थानीय स्तर पर लोग इसे प्रेम- प्रसंग को लेकर हत्या की बात कर रहे हैं. हालांकि परिजन इस घटना के पीछे पैसे की लेनदेन बता रहे हैं.
बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात रूपेश को पास की ही एक लड़की मिलने के लिए बुलाई थी. लड़की के परिजन ने जब देख लिया तो उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी. रूपेश की जिस घर में हत्या हुई, वहीं से पुलिस ने शव को बरामद किया है. लड़की भी इंटर की छात्रा है. पुलिस लड़की और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर, मृतक के परिजन का कहना है कि रूपेश अपना बकाया पैसा मांगने गया था और उसकी हत्या कर दी गई. यह भी पढ़ें : Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा करेंगे CM आदित्यनाथ, तैयारियों का जायजा लेंगे
जमुई के पुलिस उपाधीक्षक सतीश सुमन का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. एफएसएल को टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. कारणों को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. वैसे इस हत्या को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

