UP Shocker: सहारनपुर में पत्नी की गर्दन काटकर हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गुरुवार को नागल थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली.
सहारनपुर, 28 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गुरुवार को नागल थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह को नागल थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने के संबंध में सूचना दी थी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर जांच शुरू की.
मृतकों की शिनाख्त सोमपाल (45) और कौशल (40) के रूप में हुई. दोनों पति-पत्नी थे. पुलिस के मुताबिक महिला मकान के अंदर जमीन पर मृत पड़ी थी, जबकि पास में एक व्यक्ति छत से लटका हुआ मृत मिला. महिला और उसके पति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. यह भी पढ़ें : Cancer के उपचार में सहायक पौधे की कोशिकाएं की गई विकसित
महिला का पति पूर्व में रेप के आरोप में जेल गया था. वह जेल से छूट कर आया तो पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा. जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. पुुुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच से लग रहा है कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर पुरुष ने खुदकुशी की. मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

