Bihar Deputy CM Met Amit Shah, Rajnath Singh: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने की अमित शाह, राजनाथ सिंह से मुलाकात
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार भाजपा के प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात कर बिहार के राजनीतिक हालात, एनडीए गठबंधन सरकार,आगामी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव सहित संगठनात्मक विषयों से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की.