Kane Williamson Milestone: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर केन विलियमसन ने रचा इतिहास, टेस्ट शतकों की लिस्ट में विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक खास उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.
माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में एक खास उपलब्धि हासिल की और उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. IND vs ENG 2nd Test: तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का बड़ा बयान, कहा- भारत को नहीं पता था कि हमारे लिए कितना बड़ा स्कोर काफी होगा
केन विलियमसन ने अपना 30वां टेस्ट शतक बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 241 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से शतक बनाया. आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार 33 वर्षीय बल्लेबाज को तब जीवनदान मिला जब एडवर्ड मूर ने कैच छोड़ा.
इस दूसरे मौके का फायदा उठाते हुए, विलियमसन ने जो रूट के कुल शतक की बराबरी की और क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन और विराट कोहली के शतको को पीछे छोड़ दिया. दोनों के नाम पर 29 शतक हैं.
एक शानदार साझेदारी में विलियमसन ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 219 रन की साझेदारी की, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया और न्यूजीलैंड को स्टंप्स तक 258/2 पर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
अनुभवहीन दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण द्वारा सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बावजूद, इस जोड़ी ने पूरे दिन शानदार बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया. दिन का खेल समाप्त होने तक विलियमसन 112 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रवींद्र भी 118 रन बनाकर नाबाद हैं. उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

