पीएम मोदी ने राजस्थान में 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- तेजी से काम कर रही डबल इंजन सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान में करीब 17,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. पीएम द्वारा वर्चुअली लॉन्च की गई परियोजनाओं में रेलवे, सड़क और ऊर्जा क्षेत्र, पेयजल, पेट्रोलियम और अन्य विभागों के विकास कार्य शामिल हैं.