देश

UP: बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों को कुचला, मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. इसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.

UP: बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों को कुचला, मां-बेटे की मौत
(Photo : X)

बिजनौर, 16 फरवरी : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. इसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना मंडावर थाना क्षेत्र के बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर कबूलपुर गांव के पास हुई.

पुलिस के मुताबिक, परिवार के सभी लोग कबूलपुर गांव में बनी गौशाला पर काम करते थे. सभी सुबह अपने घर गांव दरियापुर जाने के लिए चन्दक रेलवे स्टेशन पैदल जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने परिवार को कुचल दिया. इस हादसे में मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. यह भी पढ़ें : शंभू सीमा पर अवरोधकों के पास किसानों के इकट्ठा होने पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

मृतकों की पहचान सुनीता देवी (45) और मुकुल (7) के रूप में हुई. जबकि, धर्मेंद्र (47) और टिंकू (12) को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).