Modi Boosts Agri Exports : मोदी सरकार की मेहनत का मीठा फल! कृषि निर्यात में जबरदस्त इजाफा, किसानों को हुआ सीधा फायदा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से सत्ता की कमान संभाली है, तब से कृषि क्षेत्र का विकास उनके लिए प्राथमिकता की सूची में रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई ऐसी योजनाएं शुरू की, जो कि मौजूदा वक्त में अन्नदाताओं को व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचा रही है। इसी कड़ी में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने एक ऐसा आंकड़ा जारी किया है, जिससे कृषि निर्यात में तेजी देखने को मिल रही है।