देश

Man Shoots Dead 12 Members of his Family: ईरान में व्यक्ति ने अपने परिवार के 12 सदस्यों की गोली मारकर हत्या की

ईरान के केरमान प्रांत में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 12 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि, तीन अन्य गोली लगने से घायल हो गए.

Man Shoots Dead 12 Members of his Family: ईरान में व्यक्ति ने अपने परिवार के 12 सदस्यों की गोली मारकर हत्या की
GUN Credit- X

तेहरान, 17 फरवरी : ईरान के केरमान प्रांत में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 12 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि, तीन अन्य गोली लगने से घायल हो गए.

समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, केरमान के पुलिस कमांडर नासिर फरशीद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना फरयाब काउंटी में स्थानीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे (01.00 जीएमटी) की है. 25 वर्षीय हथियारबंद व्यक्ति ने दो घरों में अपने दो सौतेले भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों पर फायरिंग की. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान : इमरान खान की पार्टी ने चुनाव में धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने तस्नीम न्यूज के हवाले से बताया कि नासिर फरशीद ने कहा कि आरोपी ने 'पारिवारिक मतभेदों' के कारण इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. राज्य मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केरमान के न्याय विभाग के प्रमुख इब्राहिम हामिदी के अनुसार, व्यक्ति ने अपराध के लिए कलाश्निकोव राइफल का इस्तेमाल किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).