Delhi Road Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौटते समय कार की ट्रक से टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 जख्मी
दिल्ली में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली में कार डिवाइडर से टकराई, विपरीत कैरेजवे पर गई और एक ट्रक से टकरा गई.