देश

Congress Leader joins BJP: कमल नाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा के कई कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के गढ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां के कुछ पदाधिकारियों ने राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.

Congress Leader joins BJP: कमल नाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा के कई कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल
(Photo : X)

भोपाल, 3 मार्च : मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के गढ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां के कुछ पदाधिकारियों ने राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में दल बदल का दौर जारी है. कांग्रेस के कई नेताओं ने पहले भी भाजपा की सदस्यता ली थी. अब रविवार को कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के समक्ष पांढुर्ना की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: पावर स्टार Pawan Singh ने आसनसोल से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

उन्होंने कहा कि विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वैशाली महाल्ले उपस्थित रहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).