TDP-JSP-BJP Alliance: वाईएसआरसीपी का दावा, TDP-JSP-BJP गठबंधन वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को नहीं रोक सकता
आंध्र प्रदेश में भाजपा के टीडीपी-जेएसपी गठबंधन से हाथ मिलाने की संभावना के बीच, राज्य की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने शुक्रवार को कहा कि अगर सभी दल एक साथ आ जाएं, तब भी वे मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की एक और जीत को नहीं रोक पाएंगे.