Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में कार-मोटरसाइकिल दुर्घटना में चार की मौत, एक घायल
महाराष्ट्र के नासिक में सिन्नर-घोटी रोड पर शुक्रवार को मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
नासिक (महाराष्ट्र), 9 मार्च : महाराष्ट्र के नासिक में सिन्नर-घोटी रोड पर शुक्रवार को मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
दुर्घटना शाम करीब 4.30 बजे इगतपुरी तालुका में उम्बरखोन फाटा के पास हुई जब मोटरसाइकिल ने कथित तौर पर व्यस्त सड़क पर कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया. यह भी पढ़ें : Delhi: सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारने के आरोप में SI निलंबित
दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल पर तीन और कार में एक व्यक्ति सवार था, जबकि सड़क पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए. कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल कम से कम एक पीड़ित को ग्रामीणों ने घोटी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. पुलिस सभी मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

