सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के मुद्दे पर केंद्र पर बोला हमला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ईद के मौके पर अपने संबोधन के दौरान केंद्र पर हमला बोला. मुख्यमंत्री ने मध्य कोलकाता के रेड रोड पर ईद की सामूहिक नमाज के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,“इस साल का चुनाव इस मायने में अनोखा है कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और अब एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर रही है.