Adani एनर्जी सॉल्यूशंस का राजस्व 17 फीसदी बढ़ा, वित्तवर्ष 24 का मजबूत नोट पर किया समापन
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने मंगलवार को 31 मार्च को समाप्त वित्तवर्ष के लिए 14,217 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया, जो 17 फीसदी (साल-दर-साल) ज्यादा है - कर के बाद तुलनीय लाभ (पीएटी) 12 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,197 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया.