व्लादिमीर पुतिन के उत्तर कोरिया दौरे को अमेरिका ने बताया 'चिंता का विषय'
अमेरिकी सरकार ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा "बड़ी चिंता का कारण" है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता पैट राइडर ने मंगलवार को वाशिंगटन में कहा, "रूस और उत्तर कोरिया के बीच गहराता सहयोग ऐसी बात है जिस पर चिंतित होने की जरूरत है."