ICC T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ टी 20 के नंबर एक बल्लेबाज बने ट्रेविस हेड, देखें अन्य खिलाड़ियों का हाल
हेड ने चार स्थान की छलांग लगाते हुए सूर्या, फिल साल्ट, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को एक-एक स्थान पीछे छोड़ दिया. वेस्ट इंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने चार स्थान की छलांग के साथ टॉप टेन में जगह बनायी है जबकि अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज पांच स्थान के सुधार के साथ 11 वें स्थान पर पहुंच गए हैं.