Accused of Cow Slaughter: मुरैना में गोवंश हत्या के आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गोवंश की हत्या के दो आरोपियों के घरों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया गया. इस मामले में कुल छह लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है.
Accused of Cow Slaughter: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गोवंश की हत्या के दो आरोपियों के घरों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया गया. इस मामले में कुल छह लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है. पिछले दिनों मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में एक घर में गोकशी किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी. इस शिकायत के आधार पर पुलिस को एक घर में गोवंश का मांस मिला था. इसे लेकर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, वहीं तीन अब भी फरार हैं. यह भी पढ़ें :- Assam: बलात्कार के आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस की गोलीबारी में हुआ घायल
दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है. इस मामले के दो मुख्य आरोपी जफर खान और असगर खान के मकान के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलाया. अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ दिया गया है. थाना प्रभारी ओपी रावत के अनुसार दोनों आरोपियों को अवैध निर्माण तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया था. मगर, उन्होंने उसे नहीं हटाया तो यह कार्रवाई की गई. बता दें कि गोकशी का एक व्यक्ति ने विरोध किया था तो उस पर आरोपियों ने हमला भी किया था. इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने चक्का जाम भी किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

